देवकली : चौमुखनाथ धाम परिसर में विराट कुश्ती दंगल में बराबरी पर छूटी शंभू व गोलू की दांतों तले उंगली दबा देने वाली कुश्ती

देवकली। महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर धुआर्जुन स्थित बाबा चौमुखनाथ धाम परिसर में होने वाले दो दिवसीय मेले के दूसरे दिन सोमवार को विराट कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्रलाल यादव ने पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। इस दौरान गोलू पहलवान अंधऊ व शम्भूपाल पहलवान मुडरभा के बीच की कुश्ती आकर्षण का केन्द्र बनी रही और अंत में बराबरी पर छूटी। इसके अलावा सन्नी भुजाड़ी ने आनंद अंधऊ को, कल्लू अंधऊ ने अनंत शेखपुर को, इश्तियाक छपरा ने संदीप संकटमोचन को, अरविन्द सिखड़ी ने मनीष करमपुर को, आशू भितरी ने सौरभ सिखड़ी को, गोरख करमपुर ने गोविन्द कुर्बानसराय को, सुनील हंसराजपुर ने शकील शेखपुर को हराकर जीत हासिल की। वहीं अंकुर भुजाड़ी व जयदीप कोटिसा, जुगनू कोटिसा व हरिकेश अंधऊ, प्रिन्स करमपुर व विकास संकटमोचन, विशाल करमपुर व मयंक भुजाड़ी, उमा छपरा व राजबहादुर सतमेसरा और किशन शेखपुर व विशाल भुजाड़ी के बीच की कुश्ती बराबरी पर छूटी। इस दौरान आयोजक समिति के अध्यक्ष बेचन राय ने अम्बिका पहलवान भितरी, पंकज राय ने रामजी पहलवान धुवार्जुन, सुधीर पाण्डेय ने बैजनाथ पहलवान खुटवां, जुगनू ने सतीश पहलवान भितरी, मुकेश राम ने वीरेन्द्र पहलवान खोजनपुर, दिलीप राम ने कैलाश पहलवान चकियां का अंगवस्त्रम व माल्यार्पण कर स्वागत किया। इस मौके पर शिवशंकर राजभर, नमन राजभर, विपुल चौहान, रोशन भारती, प्यारेलाल चौहान आदि रहे। कमेंटेटर के रूप में सुधीर पाण्डेय व रेफरी के रूप में धीरज पहलवान रहे। आभार अध्यक्ष बेचन राय, पंकज राय व सुधीर पाण्डेय ने ज्ञापित किया।

