सैदपुर : 4 माह से चल रहे अतिरूद्र महायज्ञ व अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का हुआ समापन, वृहद भंडारे का हुआ आयोजन

सैदपुर। श्री बूढ़ेश्वर महादेव सेवा समिति के तत्वावधान में बीते वर्ष 23 अक्टूबर से लगातार चल रहे श्री अतिरुद्र महायज्ञ व अखंड श्रीरामचरितमानस पाठ का समापन चकेरी आश्रम के बाबा त्रिवेणी दास महाराज की देखरेख में सोमवार को वैदिक मंत्रोच्चार और महापूर्णाहुति के साथ किया गया। इस दौरान सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी थी। काशी से आए विद्वान आचार्यों के निर्देशन में विधि-विधान से पूजन, हवन और महापूर्णाहुति संपन्न कराई गई। साथ ही 108 वेदपाठी ब्राह्मणों का स्वागत व पूजन किया गया। अंत में वृहद भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर संयोजक विनय श्रीवास्तव, मीनू श्रीवास्तव, शशांक श्रीवास्तव, निधि, शिवांक, शिवानी, मानस, आयुषी, लक्ष्य, कौशीतु, तेजप्रकाश श्रीवास्तव आदि रहे। संचालन जयप्रकाश पांडे ने किया।

