मरदह : तेज रफ्तार बोलेरो ने फोरलेन पर बाइक को मारी टक्कर, अधेड़ व युवक की हालत गंभीर, रेफर





मरदह। थानाक्षेत्र के कंसहरी में गोरखपुर-वाराणसी फोरलेन पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे रेफर कर दिया गया। कासिमाबाद के सराय मुबारक गांव निवास प्रमोद यादव घर के ही अंतिम यादव के साथ बाइक से घर जा रहा था। अभी वो कंसहरी पहुंचे थे कि तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के लिए दोनों को सीएचसी ले जाया गया, जहां से दोनों को रेफर कर दिया गया। वहीं टक्कर मारकर बोलेरो समेत चालक फरार हो गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जमानियां : अपनी विधवा मां व भाभी को आए दिन पीटता था मनबढ़, पिटाई से घायल पीड़िता ने अपने ही बेटे पर दर्ज कराया मुकदमा
दिलदारनगर : कथित रूप से पेट में कैंची छोड़ने के चलते चर्चित न्यू खुशी अस्पताल पर आरोप, ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, तहरीर >>