जखनियां : सिद्धपीठ हथियाराम मठ में महाशिवरात्रि पर हुए धार्मिक आयोजन, 51 वैदिक विद्वानों ने की असंख्य पार्थिव शिवलिंगों की पूजा

जखनियां। सिद्धपीठ हथियाराम मठ में महाशिवरात्रि पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां काशी के वैदिक विद्वान आचार्य सुरेश चंद्र त्रिपाठी ने 51 वैदिक विद्वानों के साथ असंख्य पार्थिव शिवलिंगों का वाचन अनुष्ठान श्रद्धा के साथ आयोजित किया गया। जहां शिष्यों ने भगवान शिव का विधिवत पूजन-अर्चन किया। अनुष्ठान के बाद महामंडलेश्वर महंथ भवानी नंदन यति महाराज ने कहा कि महाशिवरात्रि केवल एक पर्व नहीं, बल्कि आत्मशुद्धि, साधना और शिवत्व की अनुभूति का दिव्य अवसर है। इस दिन पार्थिव शिवलिंग का निर्माण एवं पूजन करने से मन, वचन और कर्म की शुद्धि होती है। साथ ही अत्यधिक आध्यात्मिक ऊर्जा की प्राप्ति होती है। बताया कि महाशिवरात्रि की रात्रि में जागरण, जप, तप और रुद्राभिषेक का विशेष महत्व है। इस दिन भगवान शिव का स्मरण करने मात्र से भी जन्म-जन्मांतर के पापों का क्षय होता है। मोक्ष का मार्ग प्रशस्त होता है। बताया कि शिवभक्ति को जीवन का आधार बनाएं और समाज में धर्म, भावना को आगे बढ़ाएं। इस दौरान पूरा मठ परिसर वैदिक मंत्रोच्चार, हर-हर महादेव के उद्घोष से शिवमय हो गया था। श्रद्धालुओं ने रात भर उपवास, पूजन और जागरण कर भगवान भोलेनाथ से विश्व शांति एवं समृद्धि की कामना की। इस मौके पर ग्वालियर के आचार्य शंभूनाथ पाठक, लौटू प्रजापति, पुजारी सर्वेश चंद्र पांडे, चित्रसेन पांडे, मनोज पांडे, अजय पांडे, सज्जन त्रिपाठी, संजय पांडे, पुजारी अभयानंद यति आदि रहे।

