औड़िहार : उज्जैन के महाकाल रूप में औड़िहार के विश्वेश्वर नाथ महादेव का हुआ श्रृंगार, देररात तक उमड़ती रही भीड़





औड़िहार। महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को गंगा किनारे स्थित विश्वेश्वर नाथ महादेव का उज्जैन के महाकाल के रूप में स्थानीय शिवभक्तों द्वारा भव्य श्रृंगार किया गया। बता दें महाशिवरात्रि पर्व पर आदित्य बिड़ला घाट पर हजारों श्रद्धालुओं का जन सैलाब गंगा में डुबकी लगाने के उमड़ता है। वहीं स्वयंभू विश्वेश्वर नाथ महादेव का दर्शन करने के लिए दूर-दूर से श्रद्धालु आते हैं। भोर से ही घाट पर श्रद्धालुओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। दोपहर तक शिव भक्त गंगा में डुबकी लगाते दिखे। वहीं स्वयंभू विश्वेश्वर नाथ महादेव का स्थानीय शिवभक्त धनंजय मोदनवाल, राजू, सचिन द्वारा फल-फूल, माला, भांग, मेवा आदि से महाकाल के रूप में श्रृंगार किया गया है। आयोजक टीम के डॉ विनय पाठक ने बताया कि महादेव के श्रृंगार का यह 17वां वर्ष है। हर वर्ष अलग-अलग रूप में शिवलिंग का श्रृंगार किया जाता है। एक दिन पूर्व ही श्रृंगार की तैयारियां पूरी कर ली जाती हैं, जिससे शिवरात्रि के दिन सुबह से श्रृंगार का दर्शन शिवभक्त कर सकें। इसके बाद फलहारी खीर तथा बुनिया श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। देर रात भक्ति जागरण का आयोजन किया गया। वहीं बिड़ला घाट पर स्थापित गंगेश्वर महादेव मंदिर का भी भव्य श्रृंगार किया गया। देर शाम तक शिवभक्तों द्वारा जल चढ़ाने का क्रम जारी रहा। रात्रि में कार्यक्रम के आयोजक पुजारी मदन द्वारा सुन्दरकाण्ड का पाठ कराया गया। इस अवसर पर शैलेन्द्र प्रताप सिंह, छोटू पाठक, सोनू सिंह, सदानंद गौड़, मोनू सिंह, विकास सिंह, सचिन वर्मा, प्रदीप, मुन्ना कन्नौजिया, शानू मोदनवाल, हरिश्चंद्र आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : सिखड़ी में स्कूल का मना वार्षिकोत्सव कार्यक्रम, बच्चों ने पेश किए विभिन्न सराहनीय कार्यक्रम
जखनियां : सिद्धपीठ हथियाराम मठ में महाशिवरात्रि पर हुए धार्मिक आयोजन, 51 वैदिक विद्वानों ने की असंख्य पार्थिव शिवलिंगों की पूजा >>