जखनियां : सिखड़ी में स्कूल का मना वार्षिकोत्सव कार्यक्रम, बच्चों ने पेश किए विभिन्न सराहनीय कार्यक्रम





जखनियां। क्षेत्र के सिखड़ी स्थिति विद्या पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्णबिहारी राय ने कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांध दिया। जिसमें उन्होंने सरस्वती वंदना, गणेश वंदना, शिव तांडव आदि प्रस्तुत किया। वहीं कक्षा 3 व 4 के मासूमों ने ‘जब मैं बच्चा था, राजस्थानी डांस, गरबा डांस के साथ ही महाशिवरात्रि जैसे कार्यक्रमों को प्रस्तुत किया। जिसकी लोगों ने खूब सराहना की। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ ही नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। कहा कि शिक्षा ही वह माध्यम है, जो बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की ओर अग्रसर करती है। उन्होंने विद्यालय परिवार की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम परिश्रम, अनुशासन, शैक्षिक गुणवत्ता का परिचायक होते हैं। इस मौके पर चंद्रिका शर्मा, किरण यादव, दयाशंकर सिंह, इंद्रजीत सिंह, नयन प्रकाश राय, नीरज राय, निधि राय, जोगिंदर राय, पारस राय आदि रहे। अध्यक्षता संतोष मिश्र व संचालन छात्रा संजना यादव और आदित्य ने किया। आभार संस्थापक पारसनाथ राय ने ज्ञापित किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< रेवतीपुर : शाम को भाई का होनी थी वररक्षा, कार्यक्रम के लिए टेंट लगा रहे किशोर की हाईटेंशन करंट से दर्दनाक मौत, लोगों में आक्रोश
औड़िहार : उज्जैन के महाकाल रूप में औड़िहार के विश्वेश्वर नाथ महादेव का हुआ श्रृंगार, देररात तक उमड़ती रही भीड़ >>