रेवतीपुर : भाई की ससुराल में हुए तिलक में शामिल होकर आ रहे चार पहिया की खड़ी ट्रैक्टर से भिड़ंत, युवक की दर्दनाक मौत





रेवतीपुर। क्षेत्र के हसनपुर निवासी युवक की बिहार के मोहनियां स्थित भंवरी गांव के पास बीती रात सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार चार पहिया वहां सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में घुस गई, जिसमें चार पहिया सवार युवक की मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हसनपुरा गांव निवासी 25 वर्षीय राहुल गुप्ता पुत्र तारकेश्वर बीती रात बिहार के सोनपा स्थित अपने भाई के ससुराल में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने गया था। वहां से वो चार पहिया से लौट रहा था और अभी मोहनियां पहुंचा था कि वो अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर में घुस गई। जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। घटना में उसे चला रहा राहुल गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से उसे वाराणसी ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई। जिसके बाद परिजनों में हाहाकार मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वो अपने पीछे पत्नी संध्या गुप्ता सहित महज 22 दिनों की दुधमुंहीं नवजात बच्ची को छोड़ गया है। 3 भाईयों में बीच का था और कामाख्या धाम के पास ढाबा चलाकर परिवार का भरण पोषण करता है। उससकी मौत के बाद पत्नी व मां मंजू देवी आदि का रो-रोकर बुरा हाल है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : महाशिवरात्रि पर शिवालयों में सावन के सोमवार से भी अधिक श्रद्धालु उमड़े, बूढ़ेनाथ महादेव पर किया दर्शन पूजन
रेवतीपुर : शाम को भाई का होनी थी वररक्षा, कार्यक्रम के लिए टेंट लगा रहे किशोर की हाईटेंशन करंट से दर्दनाक मौत, लोगों में आक्रोश >>