भीमापार : महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की निकली बरात, भूतों व राक्षसों के रूप में झूमते निकले बराती





भीमापार। महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर भीमापार में देवाधिदेव भगवान शिव की भव्य बरात निकाली गयी। इस दौरान शिव बरात की आकर्षक झांकी में शिव, पार्वती, नंदी के रुप में सेंट जांस कान्वेंट स्कूल के बच्चे रहे। वहीं राम-जानकी, राधा-कृष्ण, बजरंगबली, लक्ष्मण सहित ऋषि-मुनियों और राक्षस आदि का रूप धारण कर बच्चे आनंदित हृदय से रथ पर सवार थे। शिव बरात सुबह करीब 11 बजे स्कूल से निकली, जो बाजार सहित विभिन्न देवालयों से होते हुए राधाकृष्ण मंदिर भीमापार पहुंचकर संपन्न हुई। बैंड बाजा के साथ नाचते गाते निकली बरात में काफी संख्या में युवक शामिल रहे। शिवभक्त नाचते-गाते और झूमते हुए आगे बढ़ते रहे। अंत में राधा कृष्ण मन्दिर पर हरिनाम दास शास्त्री के निर्देशन और स्थानीय लोगों के सहयोग से आयोजित भंडारा में हजारों की संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। सुरक्षा व्यवस्था के लिए चौकी प्रभारी रविन्द्र कुमार पुलिस बल के साथ रहे। इस मौके पर प्रबंधक विनय यादव, रोहित गुप्ता, छेदी सेठ, पन्ना यादव, साहब यादव, भैयालाल सोनकर, प्रधान प्रतिनिधि सन्तोष यादव, भूपेंद्र यादव, अजीत यादव, रामनिवास यादव, अशोक, रमाशंकर, अमित, प्रधान प्रतिनिधि सन्तोष यादव आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< खानपुर : राज्य कर विभाग की सचल दल की सहायक आयुक्त ने कर न जमा करने पर 4 ट्रैक्टरों को किया सीज, हड़कंप
सैदपुर : महाशिवरात्रि पर शिवालयों में सावन के सोमवार से भी अधिक श्रद्धालु उमड़े, बूढ़ेनाथ महादेव पर किया दर्शन पूजन >>