खानपुर : राज्य कर विभाग की सचल दल की सहायक आयुक्त ने कर न जमा करने पर 4 ट्रैक्टरों को किया सीज, हड़कंप

खानपुर। राज्य कर विभाग की टीम इस समय ताबड़तोड़ छापेमारियां कर रही हैं। इसी क्रम में राज्य कर के सचल दल की असिस्टेंट कमिश्नर प्रतिभा राय ने टीम के साथ समय पर टैक्स न जमा होने वाले 4 ट्रैक्टरों को जब्त कर सीज कर दिया। जिसके बाद मालिकों में हड़कंप मच गया। टीम के साथ सहायक आयुक्त पहुंचीं और 4 ऐसे ट्रैक्टरों को ईंट लदी ट्रॉलियों के साथ सीज कर दिया, जिनके टैक्स उनके संचालकों द्वारा जमा नहीं किए गए या कम जमा किए गए थे। इस दौरान ट्रॉली में ईंटें लदी हुई थीं। सीज करने के बाद उन्हें खानपुर थाने में ही खड़ी करा दिया गया। टीम में हेकां सुनील कुमार व चालक अच्छेलाल थे।

