करंडा : महिला ने अपनी बेटी के गायब होने पर समाज के मानिंदों पर लगाया बेचने के लिए अपहरण करने का गंभीर आरोप, मुकदमा दर्ज





करंडा। थानाक्षेत्र के एक गांव से बेहद गंभीर और सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक युवती के सुनियोजित अपहरण का मामला सामने आया है। इस मामले में कई मानिंदों की संलिप्तता और खुले संरक्षण का आरोप लगा है। एक गांव निवासिनी पीड़िता ने मुकदमा दर्ज कराते हुए बताया कि बीते 13 फरवरी को करीब 12 बजे उसकी बेटी संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। परिजनों द्वारा लगातार खोजबीन के बाद उन्हें अपने कुछ विश्वसनीय लोगों व चश्मदीदों ने जानकारी दी। युवती की मां ने तहरीर में आरोप लगाते हुए बताया कि थानाक्षेत्र के खुलासपुर निवासी प्रिंस यादव ने किसी चीज का झांसा देकर और बहला-फुसलाकर उसे बेचने के लिए किसी अज्ञात स्थान पर ले गया है। आरोप है कि लड़की अपने साथ से घर से 20 हजार रुपए नकद तथा सोने की अंगूठी, मंगलसूत्र, मांगटीका, चांदी की पायल व अन्य आभूषण ले गई है और वो सामान मुख्य आरोपी प्रिंस यादव के कब्जे में है। इस बात का पता चलने पर जब युवती की मां प्रिंस यादव के घर पूछने गई तो वहां उपस्थित खुद को प्रधान बताने वाले ओमप्रकाश सोनकर ने भी उसे चुनौती दी। पीड़िता ने प्रिंस के पिता आशुतोष से अपनी बेटी के बारे में पूछा तो वहां से भी गाली गलौज व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया। जिसके बाद पीड़िता थाने पहुंची और तीनों के खिलाफ नामजद तहरीर दी। मामला बेहद संवेदनशील मानते हुए पुलिस ने तत्काल मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< खानपुर : यूजीसी कानून लागू कराने को निकाला गया प्रतिवाद मार्च
खानपुर : तेज रफ्तार बाइकों की भीषण भिड़ंत में मजदूरी कर घर लौट रहे मजदूर की दर्दनाक मौत, 2 युवक गंभीर, रेफर >>