खानपुर : यूजीसी कानून लागू कराने को निकाला गया प्रतिवाद मार्च

खानपुर। स्थानीय बाजार में दलित एवं पिछड़े समाज के लोगों ने यूजीसी रेगुलेशन के समर्थन में प्रतिवाद मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। कोऑपरेटिव गोदाम से रैली बेहरी डगरा पर खत्म हुई। इस दौरान सभी ने इस रेगुलेशन को कानून बनाने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को इसे कानून को सख्ती से लागू करना चाहिए। कहा कि इस कानून से समाज में एकता आएगी। इस मौके पर नंदकिशोर बिंद, कमलेश यादव, सरोज देवी, शिवचरण बैरागी, आजाद यादव, सहेंद्र पाल, छेदी यादव, पवन यादव, मनोज यादव, श्याम बालक आदि रहे।

