देवकली : सड़क पार करने में अज्ञात वाहन ने अधेड़ को मारी टक्कर, रेफर

देवकली। नंदगंज थानाक्षेत्र के रामपुर बंतरा हाईवे कट पर रविवार को हाईवे पार करने के दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने रामपुर बंतरा निवासी 55 वर्षीय जगदीश बिंद को टक्कर मार दी। जिसमें वो गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां से उन्हें रेफर कर दिया गया।

