सुहवल : मलसा पहुंची पंकज महाराज की 83 दिवसीय जनजागरण यात्रा, मांसाहार व नशे का सेवन छोड़ने की अपील





सुहवल। जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था प्रमुख पंकज महाराज की चल रही 83 दिवसीय जनजागरण यात्रा का 70वां पड़ाव सुहवल स्थित ढढनी मोड़ के मलसा में हुआ। जहां शनिवार को सत्संग करते हुए संत पंकज महाराज ने कहा कि गृहस्थ आश्रम सबसे अच्छा आश्रम है। इसमें रहकर मेहनत व ईमानदारी से अपना जीवन यापन करें। 24 घण्टे में से घण्टा दो घण्टा समय निकालकर भगवान की भक्ति करके आत्मा का कल्याण करें। कहा कि आप सभी भूल गये कि मां के गर्भ से बाहर आने से पहले सभी ने भगवान से भजन करने का वादा किया था। लेकिन पैदा होने के बाद जब बड़े हुए तो पिछले जन्मों के कर्मों पर पर्दा पड़ गया और भगवान से किये गये वादे को भूल गये। इसी शरीर को अपने आपको मानकर इसी से सम्बन्धित चीजों को इकट्ठा करने में लग गये और पूरा जीवन भौतिक चीजों को जुटाने में बिता दिया। कहा कि हम रोज देखते हैं कि जीवात्मा के निकलने के बाद इस शरीर के साथ कुछ भी साथ नहीं जाता। कहा कि कुछ समय निकालकर ऐसे काम भी कर लो, जो तुम्हारे साथ जाये। कहा कि मृत्यु के समय असहनीय पीड़ा होती है, टकटकी लगाकर मरने वाला देखता है कि कोई हमारी सहायता कर दे। मगर कोई मदद नहीं कर पाता। कहा कि हिंसा, अपराध, अशुद्ध खानपान से नफरत के सिवा क्या मिला, पाप के भागीदार अलग से बन गये। इसलिये सभी लोग शाकाहार, सदाचार अपनायें व नशे का त्याग कर अच्छे समाज को बनाने में भागीदार बनें। इस मौके जंगबहादुर सिंह यादव, रामअवध यादव, उजियार राम, सहजू यादव, बचई यादव, बबलू यादव, सतीश सिंह, सुखलाल जोगी, होरीलाल, हीरालाल विश्वकर्मा, छंगू लाल आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : तालवाली महाकाली मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की स्थापना, पूरे क्षेत्र व नगर में प्रतिमा को कराया गया भ्रमण
देवकली : सड़क पार करने में अज्ञात वाहन ने अधेड़ को मारी टक्कर, रेफर >>