मरदह : तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी को मारी टक्कर, शादी में जा रहे सगे भाईयों की हालत गंभीर, रेफर





मरदह। गोरखपुर वाराणसी फोरलेन स्थित थानाक्षेत्र के करदह कैथवली चट्टी के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी को टक्कर मार दी। जिससे स्कूटी से मांगलिक कार्यक्रम में जा रहे सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को फौरन सदर के फतेहपुर सिकंदरा निवासी 26 वर्षीय सुनील वर्मा अपने छोटे भाई 23 वर्षीय अभिषेक वर्मा पुत्र अवधेश वर्मा के साथ स्कूटी से एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने पड़ोस के मऊ जिले में जा रहा था। अभी वो चट्टी के पास पहुंचे ही थे कि तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी और फरार हो गई। मौके पर जुटे लोगों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जमानियां : 13 साल की किशोरी को लेकर गायब युवक दबाव के बाद आया वापस, किशोरी बरामद, मुकदमा दर्ज
सैदपुर : तालवाली महाकाली मंदिर परिसर में महाशिवरात्रि पर शिवलिंग की स्थापना, पूरे क्षेत्र व नगर में प्रतिमा को कराया गया भ्रमण >>