जमानियां : 13 साल की किशोरी को लेकर गायब युवक दबाव के बाद आया वापस, किशोरी बरामद, मुकदमा दर्ज





जमानियां। थानाक्षेत्र के एक गांव से गायब 13 वर्ष की किशोरी को सकुशल बरामद हो गई है। क्षेत्र के एक गांव निवासिनी 13 वर्ष की किशोरी बीते 3 फरवरी की रात में गायब हो गई थी। जिसके बाद उसके पिता ने थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि क्षेत्र के एक युवक ने मेरी 13 साल की बेटी का शादी की नीयत से भगा लिया है। इस बीच परिजनों को पता चला कि आरोपी उनकी बेटी को लेकर गोवा चला गया है। जिसके बाद जब परिजनों ने काफी दबाव बनाया तो युवक किशोरी को लेकर वापस आया। जिसके बाद किशोरी को लेकर परिजन थाने गए और पुलिस को पूरी बात बताकर मुकदमा दर्ज कराया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान, राशन कार्ड की सर्वाधिक शिकायतों को सुनने के लिए नहीं था कोई विभागीय जिम्मेदार
मरदह : तेज रफ्तार बोलेरो ने स्कूटी को मारी टक्कर, शादी में जा रहे सगे भाईयों की हालत गंभीर, रेफर >>