गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान, राशन कार्ड की सर्वाधिक शिकायतों को सुनने के लिए नहीं था कोई विभागीय जिम्मेदार

गोंडा। वजीरगंज गांव में जन समस्याओं के निस्तारण के लिए चौपाल का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनकर मौके पर समाधान करने का प्रयास किया। इस दौरान उपायुक्त उद्योग, जिला प्रशिक्षण अधिकारी/खंड विकास अधिकारी, सहायक विकास अधिकारी तथा आंगनबाड़ी सुपरवाइजरों के सामने बड़ी संख्या में लाभार्थी एवं शिकायतकर्ता अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। चौपाल में सबसे अधिक 26 शिकायतें राशन कार्ड से संबंधित आईं। लेकिन हैरानी की बात थी कि संबंधित विभाग का कोई प्रतिनिधि मौके पर मौजूद नहीं था, जिससे इन शिकायतों का तत्काल निस्तारण नहीं हो सका। इसके अलावा पेंशन न मिलने की 18 शिकायतें, फार्मर रजिस्ट्री की 9, किसान सम्मान निधि की 16 तथा प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित 35 शिकायतें आईं। जिसके बाद राशन कार्ड संबंधी शिकायतों को छोड़कर शेष अधिकांश समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण कराया गया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश देते हुए लाभार्थियों को आश्वस्त किया कि लंबित मामलों का शीघ्र समाधान किया जाएगा। चौपाल में आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। कहा कि इस चौपाल का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके गांव में ही शासन की योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराना और समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करना है।

