बोर्ड परीक्षा के बच्चों का हुआ विदाई समारोह, सभी ने संजोए भूली बिसरी यादें





परसपुर। नगर स्थित राजा भगवती प्रसाद सिंह उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को हाईस्कूल के बच्चों का विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने अपने भूली बिसरी स्कूल के पलों को याद किया और कई छात्र-छात्राएं भावुक भी नजर आए। प्रधानाध्यापक ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि विद्यालय से विदाई जीवन के एक महत्वपूर्ण अध्याय का समापन और नए सफर की शुरुआत है। उन्होंने बोर्ड परीक्षा को लेकर छात्रों को मानसिक दबाव से दूर रहते हुए सकारात्मक सोच व नियमित अभ्यास के साथ तैयारी करने की सलाह दी। उन्होंने विद्यार्थियों को आत्मविश्वास, धैर्य और दृढ़ निश्चय के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। छात्रों ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उन्हें यहां शिक्षा के साथ अनुशासन एवं शिक्षकों का निरंतर मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। विद्यार्थियों ने शिक्षकों को उपहार भेंटकर उनका आभार जताया। इस मौके पर दर्शनानंद पांडेय, राममूर्ति तिवारी, नीरज सिंह, वैभव सिंह, कपिल यादव, मीना वर्मा, मीना तिवारी, वंदना मिश्रा, अंकिता सोनी, सुनीता सिंह, गुनगुन पांडेय, संध्या, प्रियांशी, खुशबू मौर्या, शुभी सिंह, प्रगति पांडेय, अन्वी सिंह, खुशबू गुप्ता, देवांश तिवारी, आदर्श सिंह, अमन वर्मा, राज मिश्रा, शनि कुमार, राहुल मौर्या, सुरेंद्र चौहान आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< मदरसे के नतीजे घोषित, मेधावी छात्र-छात्राओं को किया गया सम्मानित
गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं का हुआ समाधान, राशन कार्ड की सर्वाधिक शिकायतों को सुनने के लिए नहीं था कोई विभागीय जिम्मेदार >>