सादात : अतिप्राचीन शिव मंदिर में शिखर निर्माण व प्रतिमाओं की स्थापना के पूर्व पूरे क्षेत्र में निकली कलश यात्रा, प्रतिमाओं को कराया नगर भ्रमण





सादात। नगर स्थित अति प्राचीन शिव मंदिर (कुटिया) के शिखर निर्माण और देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापना को लेकर शनिवार को पूरे क्षेत्र में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। शिव मंदिर से आरंभ हुई कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालु पीला वस्त्र धारण किए हुए थे। शोभायात्रा के आगे घोड़ा चल रहा था, जबकि रथ पर देवी-देवताओं की प्रतिमा रखी गई थी। इसके पीछे श्रद्धालु महिलाएं तथा बच्चियां कलश लेकर चल रही थीं। इस दौरान डीह बाबा, शीतला माता मंदिर, महावीर मंदिर, काली मंदिर, ठाकुरद्वारा सहित अन्य देवस्थली होते हुए नगर भ्रमण किया गया। बैंड बाजा और डीजे पर बज रहे भजन तथा हर हर महादेव और जय श्रीराम के जयघोष से समूचा अंचल गुंजायमान हो उठा। इससे पहले वैदिक ब्राह्मण अशोक चौबे और ओमप्रकाश चौबे ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधिवत हवन पूजन का कार्य संपादित कराया, जिसमें यजमान के रूप में सुभाष जायसवाल, जितेन्द्र गुप्ता, मनीष यादव, भावेश, राजेश गुप्ता, रामविलास पाण्डेय, शीला प्रजापति ने हिस्सा लिया। नगरवासियों के सामूहिक सहयोग से हुए शिव मंदिर के सौंदर्यीकरण कार्य का नेतृत्व करने वाले पूर्व चेयरमैन राजनाथ यादव ने बताया कि कुटिया के महंत रहे बाबा प्रेमपुरी, रामपुरी व सुरेन्द्र पुरी की समाधि के साथ ही देवी-देवताओं की प्रतिमा स्थापना का कार्य 15 फरवरी को महाशिवरात्रि पर भंडारे के साथ संपन्न होगा। इस मौके पर सोमेश यादव, शिवानन्द सिंह मुन्ना, जितेन्द्र कुशवाहा, रवि जायसवाल, लक्ष्मण मोदनवाल, रामधनी शर्मा, साधु यादव, वीरेन्द्र, अनिल, संदीप, राजेंद्र आदि रहे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए उप निरीक्षक अनिरुद्ध द्विवेदी मय फोर्स मौजूद रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सैदपुर : गलत लेन में आये वाहन से बचने में शेखपुर अंडरपास पर डिवाइडर से टकराई कार पलटी, 8 गम्भीर, न्यू लीलावती अस्पताल में बची जान
गाजीपुर : जिन्हें मम्मी-पापा कहती थी, उनके ही बेटे को महज ढाई लाख रूपए के लिए बैंककर्मी ने कर दिया कत्ल, सगे भाई-बहन गिरफ्तार >>