गाजीपुर : जिन्हें मम्मी-पापा कहती थी, उनके ही बेटे को महज ढाई लाख रूपए के लिए बैंककर्मी ने कर दिया कत्ल, सगे भाई-बहन गिरफ्तार

गाजीपुर। सदर पुलिस ने युवक के अपहरण के मामले में दर्ज मुकदमे में उसकी नदी में लाश मिलने के बाद बड़ी कार्यवाही करते हुए परिजनों के आरोप के बाद युवती व उसके सगे भाई को गिरफ्तार कर लिया है। युवक की हत्या उसके परिजनों के बेहद करीबी बनकर रहने वाली व युवक के माता-पिता को मम्मी पापा कहकर संबोधित कहने वाली युवती ने अपने सगे भाई के साथ मिलकर की थी। इस खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी दीपा सिंह पुत्री उदयभान सिंह व उसके सगे भाई परीक्षित सिंह पुत्र उदयभान सिंह निवासी मेदनीपुर, सुहवल को गिरफ्तार कर लिया। जिसके बाद सख्ती से पूछताछ में हत्यारोपी परीक्षित ने बताया कि मनोहर सिंह यादव मेरी बड़ी बहन दीपा सिंह का मित्र था। वो दोनों कालेज के दिनों मे सहपाठी थे। बताया कि मेरी बहन दीपा सिंह मऊ में स्टेट बैंक में नौकरी करती है। बताया कि मनोहर ने दीपा से एक साल पूर्व ढाई लाख रुपये उधार लिया था और अब वापस नहीं कर रहा था। इसी बात को लेकर मेरी बहन दीपा से कई बार मनोहर का विवाद भी हुआ था। आरोप लगाया कि मृतक मेरी बहन को शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान करते हुए उसे बदनाम करने की धमकी देता था। जब ये बात मुझे पता चली तो मैंने बहन से कहा कि अब जब मनोहर तुमको मिलने के लिए बुलाये तो मुझे बताना। जिसके बाद बीते 9 फरवरी कसे बहन ने बताया कि मनोहर मुझे रौजा तिराहे से घर छोड़ने आ रहा है। जिसके बाद मेरे कहने पर दीपा उसे लेकर गंगा नदी रेलवे पुल के नीचे सुहवल की तरफ पहुंची, जहां मैं पहले से ही इंतजार कर रहा था। वहां जब हम दोनों ने मनोहर से रूपए वापस करने को कहा तो वो उल्टा हम पर ही भड़क गया और कहा कि तुम्हारी बहन की ही बदनामी होगी। जिसके बाद हमें गुस्सा आया और हम दोनों ने दुपट्टे से गला दबाकर मनोहर की हत्या कर उसकी लाश वहीं गंगा में फेंक दिया। वहां से उसकी बाइक लेकर आए और दोनों नंबर प्लेट पर मिट्टी पोतकर पुल पर खड़ी कर दिया और हेलमेट, चाबी व मोबाइल को नदी में फेंक दिया। इस खुलासे के बाद हड़कंप मच गया। वहीं मृतक के परिजन भी दोनों को कोस रहे थे। गिरफ्तारी के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।

