सैदपुर : गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने को जगद्गुरू स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिली गोरक्षक टीम, की कार्यों की सराहना





सैदपुर। गाय को राष्ट्र माता घोषित कराने के लिए आगामी मार्च में प्रायोजित पद यात्रा के बाबत गोरक्षक टीम के अध्यक्ष रमेश यादव डब्लू व अमित मौर्य आश्रम में जगद्गुरू स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिले और उन्हें टीम द्वारा गोरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के बारे में बताया। जिस पर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद बेहद खुश दिखे और रमेश की खूब सराहना की। गोसेवा व गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के क्षेत्र में मुखर होकर आवाज उठाने वाले स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिलने के लिए गोरक्षक टीम के अध्यक्ष रमेश यादव डब्लू व सदस्य अमित मौर्य उनके आश्रम पहुंचे और वहां उनसे मिले। जिसके बाद स्वामी ने रमेश व अमित को अंगवस्त्र ओढ़ाया व प्रसाद दिया। इसके बाद रमेश ने अब तक टीम द्वारा गोरक्षा के क्षेत्र में किए गए हजारों कार्यों के बारे में बताते हुए सचित्र फोल्डर दिखाया। जिसके बाद काफी कम उम्र में गोरक्षा के क्षेत्र में इतने कार्य देखकर स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद काफी खुश हुए और खुद पूछा कि गोरक्षक टीम आश्रम ये कैसे सहयोग की अपेक्षा रखती है? काफी देर तक उन्होंने अध्यक्ष से मिलकर उनके कार्यों के बारे में जाना और कहा कि गोरक्षा व गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने के लिए आश्रम हमेशा तत्पर है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< औड़िहार : महाशिवरात्रि पर शिवमंदिरों में होंगे भव्य आयोजन, वाराह रूप घाट के शिवमंदिरों पर तैयारी पूरी
भीमापार : बंद पड़े सरकारी विद्यालय की खिड़की काटकर चोरों ने उड़ाई सामग्री, बच्चों के बर्तन तक नहीं छोड़े >>