औड़िहार : महाशिवरात्रि पर शिवमंदिरों में होंगे भव्य आयोजन, वाराह रूप घाट के शिवमंदिरों पर तैयारी पूरी





औड़िहार। महाशिवरात्रि को लेकर क्षेत्र के मंदिरों में तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। औड़िहार में गंगा किनारे स्थित स्वयंभू विश्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर तथा गंगेश्वर नाथ महादेव मंदिर में साफ सफाई व रंगाई का कार्य पूरा हो चुका है। शिवरात्रि पर शिवलिंग का भव्य श्रृंगार तथा भक्ति जागरण का कार्यक्रम स्थानीय शिव भक्तों द्वारा किया जाता है। शिव भक्त डॉ विनय पाठक ने बताया कि पिछले 16 वर्षों से विश्वेश्वर नाथ महादेव का भव्य श्रृंगार किया जाता है। फूल-माला, भांग, मेवा आदि से श्रृंगार किया जाता है। साथ ही प्रसाद वितरण व रात में भक्ति जागरण कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। बता दें महाशिवरात्रि पर वाराह घाट पर हजारों श्रद्धालु गंगा में डुबकी लगाते हैं तथा दर्शन पूजन करते हैं। वहीं इस बार गंगा किनारे स्थित आदित्य बिड़ला घाट पर स्थापित गंगेश्वर महादेव मंदिर में भी भव्य श्रृंगार किया जायेगा। शिव भक्त मदन सिंह ने बताया कि बाबा का श्रृंगार फूल माला आदि से किया जायेगा। इसके लिए मंदिर का रंगरोगन कर साफ सफाई कर ली गई है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< कासिमाबाद/सैदपुर : नशे में धुत बाइक सवार ने नाहक ही ले ली युवक की जान, बाइकों की टक्कर में दोस्त से मिलने गए युवक की मौत
सैदपुर : गाय को राष्ट्रमाता का दर्जा दिलाने को जगद्गुरू स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद से मिली गोरक्षक टीम, की कार्यों की सराहना >>