सादात : विख्यात अतिप्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार व प्रतिमाओं की स्थापना के बाद निकलेगी भव्य शोभायात्रा

सादात। स्थानीय रेलवे स्टेशन जाने वाले मार्ग स्थित कुटिया के नाम से विख्यात अति प्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार और नई प्रतिमाओं की स्थापना के मौके पर आगामी शनिवार को पूरे नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली जाएगी। जानकारी देते हुए पूर्व चेयरमैन राजनाथ यादव ने बताया कि मंदिर में भगवान गणेश, नंदी, सरस्वती, द्वारपाल और शनिदेव की नई प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। यह कार्य मंदिर के शिखर निर्माण के साथ-साथ पूरे जीर्णोद्धार के तहत किया गया है। कलश यात्रा के बाद पूरे नगर में शोभा यात्रा भी निकाली जाएगी। जिसके अगले दिन महाशिवरात्रि पर विशेष पूजन-अर्चन और प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उन्होंने सभी नगरवासियों और श्रद्धालुओं से धार्मिक आयोजनों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

