धुवार्जुन मे 16 फरवरी को विराट कुश्ती दंगल





देवकली। आगामी महाशिवरात्रि पर्व के मौके पर क्षेत्र के धुआर्जुन स्थित बाबा चौमुखनाथ धाम परिसर में 2 दिवसीय महाशिवरात्रि मेले का आयोजन किया गया है। जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक सुधीर पाण्डेय व पंकज राय ने संयुक्त रूप से बताया कि 15 व 16 फरवरी को ये मेला आयोजित होगा, जिसमें दूर दराज से लोग आएंगे। बताया कि मेले के दूसरे सोमवार की दोपहर 12 बजे से विराट कुश्ती दंगल का भी आयोजन किया गया है, जिसका उद्घाटन ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि उपेन्द्रलाल यादव करेंगे। बताया कि कुश्ती दंगल में गाजीपुर सहित वाराणसी, गोरखपुर आदि जिलों के पहलवान हिस्सा लेंगे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< कोऑपरेटिव बैंक में 21.47 करोड़ का बड़ा घोटाला, आरोपी तत्कालीन प्रबंधक से लगायत कई अधिकारी फरार
सादात : विख्यात अतिप्राचीन शिव मंदिर के जीर्णोद्धार व प्रतिमाओं की स्थापना के बाद निकलेगी भव्य शोभायात्रा >>