गाजीपुर : जिले के 6 विधानसभाओं में एसआईआर कार्य में सहयोग को खुले सहयोग केंद्र, सैदपुर में जिला प्रभारी ने काटा फीता

गाजीपुर। भाजपा द्वारा जिले के सदर विधानसभा के अलावा अन्य सभी 6 विधानसभाओं में शुक्रवार को विधानसभा गहन मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के लिए सहयोग केन्द्रों का शुभारंभ किया गया। इस दौरान सैदपुर व जहूराबाद में इन सहयोग केंद्रों का उद्घाटन बतौर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी डॉ राकेश त्रिवेदी द्वारा फीता काटकर किया गया। सैदपुर में फीता काटकर उद्घाटन करने के बाद डॉ राकेश त्रिवेदी ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और कार्य योजना बनाई। कहा कि जिन बूथों पर अभी तक कम फार्म जमा हुए हैं, उनको चिन्हित कर एसआईआर के तहत अधिक से अधिक फार्म-6 भरें। कहा कि कार्यालय खुल जाने के बाद अब काफी सहूलियत होगी। अब जिन कार्यकर्ताओं को ऑनलाइन फॉर्म भरना है, वो कार्यालय पर आकर फ़ॉर्म भर सकते हैं। उन्होंने कार्यालय पर प्रतिनिधि एवं कार्यकर्ताओं के सहयोग के लिए बीएलए वन जिला उपाध्यक्ष अखिलेश सिंह, कार्यालय प्रभारी नरेंद्र पाठक व सहयोगी संतोष भारद्वाज को जिम्मेदारी सौंपी। इस मौके पर जिपं अध्यक्ष सपना सिंह, भानुप्रताप सिंह, दयाशंकर पांडेय सहित सभी चार मंडलों के मंडल अध्यक्ष आदि रहे।

