मोटर जलने से जलापूर्ति बाधित, स्वच्छ पानी के लिए भटक रहे बहरियाबाद के लोग



जल निगम का मोटर जल जाने से बीते 5 अक्टूबर से जलापूर्ति पूरी तरह ठप्प है।



बहरियाबाद (गाजीपुर)। कस्बा स्थित जल निगम के उक्त मोटर के जल जाने से स्थानीय कस्बा सहित क्षेत्र के आधा दर्जन गांवों में पेयजल की गम्भीर समस्या उत्पन्न हो गई है। जनता साफ पानी के लिए हैरान-परेशान है। इस सन्दर्भ में जल निगम कर्मचारी रविन्द्र मौर्य ने बताया कि मोटर बनने के लिए बीते रविवार को ही भेज दिया गया है। वहीं जल निगम के मोटर मैकेनिक ने बताया कि विभाग में सामान न होने के कारण मरम्मत नहीं हो पा रहा है। आम जन में पानी को लेकर आक्रोश बढता जा रहा है। लोगों का कहना है कि बार-बार मोटर का जल जाना और आपूर्ति ठप्प हो जाना यह बहुत बड़ी समस्या है। जिसका तत्काल स्थायी समाधान किया जाना चाहिए। प्रभावित उपभोक्ताओं ने विभाग के उच्च अधिकारियों से गुहार लगाई है कि उक्त जले मोटर को जल्द से जल्द बदला जाये। साथ ही चेतावनी भी दी है कि समस्या का शीघ्र निराकरण नहीं किया गया तो जनता सड़क पर उतरने को बाध्य होगी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नकली टिकट बनाने वाले दो जालसाज चढे रेलवे पुलिस के हत्थे, भेजे गये जेल
4 विधायकों संग चमके ‘‘सुभाष’’, अखिलेश को बताया अगला मुख्यमंत्री >>