5वीं मिनी सब जूनियर जिला स्तरीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता 2018 का आयोजन जमानियां में



ग़ाज़ीपुर तीरंदाज़ी संघ के तत्वाधान में जमानिया स्थित द्रोणा तीरंदाज़ी प्रशिक्षण केंद्र में दिनाँक 05 अक्टूबर दिन शुक्रवार को सुबह 9 बजे से 5वीं मिनी सब जूनियर जिला स्तरीय तीरंदाज़ी प्रतियोगिता 2018 आयोजित की जाएगी।



उक्त प्रतियोगिता में रिकर्व राउंड, कंपाउंड राउंड, इंडियन राउंड की स्पर्धा होगी जिसमे 9 वर्ष और 14 वर्ष आयु के बालक-बालिका भाग ले सकते हैं। जिला तीरंदाजी संघ ने कहा है कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतियोगी अपने-अपने तीरंदाज़ी उपकरण के साथ खेल किट में आयोजन स्थल पर समय से उपस्थित हों। इस तीरंदाज़ी प्रतियोगिता से ही मिनी सब जूनियर राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए ग़ाज़ीपुर टीम का चयन होगा। अधिक जानकारी हेतु इच्छुक प्रतियोगी तीरंदाजी संघ कार्यालय अथवा राकेश मौर्य (9795941937) से संपर्क कर सकते हैं। उक्त जानकारी जिला संघ सचिव नंदू दुबे ने दी है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< रिश्तेदार की मौत से बुजुर्ग महिला इस कदर दु:खी हुई कि मौत को ही लगा लिया गले
निबन्ध एवं पोस्टर प्रतियोगिता में स्मृति बरनवाल ने फहराया परचम >>