अपना गाजीपुर फिर से चैम्पियन, चैम्पियन तीरंदाजों को अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज ने दिया पुरस्कार



जमानियां, गाजीपुर। 8वीं राज्य स्तरीय सब जूनियर तीरंदाज़ी प्रतियोगिता का आयोजन मेरठ के बागपत स्थित विजयी भव विद्यापीठ में आयोजित किया गया। इस दौरान बालक व बालिका वर्ग में ग़ाज़ीपुर के तीरंदाजों ने पदकों की झड़ी लगा दी।



गौरतलब है कि वर्तमान में उतर प्रदेश में ग़ाज़ीपुर के तीरंदाजों का दबदबा जारी है और वो चैम्पियन हैं। अपने चैम्पियन होने का पुनः उदाहरण देते हुए इस प्रतियोगिता में जनपद की तीरंदाजों ने मेडल जीत कर फिर से प्रथम स्थान पर कब्जा कर लिया। इस दौरान उन्होंने कुल 14 पदक जीत कर पूरे प्रदेश में अपना लोहा मनवाया। इस दौरान 17 वर्ष बालक (इंडियन राउंड स्पर्धा) में 30 मीटर पर रोहित ने 342 अंक के साथ रजत पदक, निशांत सिंह ने 342 अंक के साथ कांस्य पदक जीता। वहीं 20 मीटर में भी रोहित ने स्वर्ण तथा निशांत ने कांस्य पदक जीता। ओवरआल प्रतियोगिता में रोहित ने 694 अंक के साथ स्वर्ण और निशांत ने 692 अंक के साथ रजत पदक अपने नाम किया साथ ही ओलंपिक राउंड इवेंट में भी रोहित ने स्वर्ण पदक जीता। वहीं बालिका वर्ग में भवन सिंह ने 20 मीटर पर कांस्य जीता। बालिका वर्ग(रिकर्व राउंड स्पर्धा) में खुशी श्रीवास्तव ने कांस्य जीता, वही युगल प्रतियोगिता में खुशी व राकेश ने मिल कर जिले के लिए एक और कांस्य पदक जीता। कंपाउंड राउंड इवेंट में आशुतोष यादव व सावित्री की जोड़ी ने भी कांस्य पर साधा निशाना। बालिका वर्ग (इंडियन राउंड टीम स्पर्धा) में अंजलि कुमारी, भावना, प्रियंका व निशा की टीम ने ग़ाज़ीपुर जिले को स्वर्ण पदक दिलाया। बालक वर्ग (इंडियन राउंड टीम स्पर्धा) में रोहित, निशांत, रविकांत व सौरभ की टीम ने जिले को स्वर्ण पदक दिलाया। इस प्रकार इंडियन राउंड बालक व बालिका दोनों वर्गो में ग़ाज़ीपुर स्टेट चैंपियन बनी। वही युगल वर्ग में कंपाउंड व इंडियन राउंड में तीसरे स्थान पर रही। पदक जीत कर ऐतिहासिक जीत हासिल किए। गौरतलब बात तो ये है कि रोहित व निशांत ने रिकॉर्ड के साथ पदक जीता। इसके पूर्व प्रतियोगिता का उद्घाटन मेजर ध्यानचंद राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अंतरराष्ट्रीय तीरंदाज सत्यदेव बरनवाल और एशियाई गेम के पदक विजेता अमन सैनी, संघ नगरपालिका अध्यक्ष बागपत ने किया। गौरतलब है कि विजेता सभी खिलाड़ी ग़ाज़ीपुर के द्रोणा तीरंदाज़ी एकेडमी के प्रशिक्षु हैं। इस मौके पर कोच मुकेश तुरी, कोच राकेश मौर्य, मैनेजर मनीष दुबे, इमरान खान, अंतराष्ट्रीय तीरंदाज़ व मुख्य कोच सतीश दुबे, साधना, मोनिका, रोहित सिंह, प्रमोद, प्रशांत, पारस तिवारी, आलोक तिवारी, संजय सिंह, इमरान खान आदि मौजूद थे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< बच्चों के शिक्षा के अधिकार के लिए बोले शिक्षक, बच्चों को देश आंख व शिक्षा को बताया उनकी रोशनी
युवाओं ने चलाया स्वच्छता अभियान >>