सैदपुर : संविधान विरोधी है भाजपा सरकारें, घर-घर जाकर लोगों को बताएं भाजपा की सच्चाई - रामधनी सोनकर


सैदपुर। नगर के वार्ड 4 स्थित सोनकर बस्ती में सपा के पीडीए पंचायत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को संबोधित करते हुए सपा के वरिष्ठ नेता रामधनी सोनकर ने कहा कि यूपी में सपा सरकार की वापसी और अखिलेश यादव को पुनः मुख्यमंत्री बनाने का हमारा संकल्प अभियान जारी रहेगा। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए कहा कि प्रभुत्ववादी ताकतें हमेशा संविधान विरोधी रही हैं। कार्यकताओं से घर-घर जाकर पीडीए पर्चा पहुंचाने व जनता को सच्चाई बताने की अपील की। रामजी सोनकर ने कहा कि सपा पीडीए पंचायतों के माध्यम से शोषित, वंचित, पिछड़े वर्गों को संगठित कर मिशन 2027 के लिए मजबूत रणनीति बना रही है। विस अध्यक्ष कमलेश यादव ने कहा कि भाजपा की किसान और पिछड़ा विरोधी नीतियों व ग्रामीण भारत की अनदेखी से आमजन को अवगत कराना आवश्यक है। कहा कि पीडीए संविधान पथ की नई क्रांति है। पीडीए की एकता ही देश का भविष्य है। इस मौके पर राज्य कार्यकारिणी सदस्य कमलेश सोनकर, सुरेंद्र जायसवाल आदि रहे।