सैदपुर : चंदौली से जोड़ने वाले गंगा पुल पर जल्द ही जाली लगने से रूकेगी जान देने की प्रवृत्ति, शासन ने स्वीकृत किया 2 करोड़ से अधिक का बजट





सैदपुर। नगर से चंदौली को जोड़ने के लिए गंगा नदी पर बने रामकरन सेतु पर सुरक्षा की दृष्टि से दोनों तरफ जाली लगाने हेतु शासन ने दो करोड़ सात लाख रुपये का बजट स्वीकृत किया है। शासन की स्वीकृति मिलने के बाद लोकनिर्माण विभाग के लोगों ने कार्य शुरू करने हेतु सक्रियता बढ़ा दी है। बता दें कि रामकरन सेतु से आए दिन लोग कूदकर आत्महत्या कर रहे थे। यहां आए दिन घटनाएं होने से आम नागरिकों के साथ हर कोई परेशान था। पुलिस विभाग द्वारा भी उच्चाधिकारी को पत्र लिखकर पुल पर सुरक्षा जाली लगाने की मांग की गई थी। इस बाबत सामाजिक संस्था भारत जागृति फाउंडेशन ने एमएलसी विशाल सिंह को पत्रक सौंपकर पुल पर जाली लगवाने की मांग की थी। जिसके बाद एमएलसी ने करीब दो वर्ष पूर्व दो फरवरी को शासन को पत्र लिखकर इस समस्या से अवगत कराया था और पुल पर जाली लगवाने की मांग की थी। एमएलसी के पत्र का संज्ञान लेकर कुछ माह पूर्व लोक निर्माण विभाग के लोगों ने पुल का जायजा लिया था और इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजा था। अब शासन ने पुल पर जाली लगवाने हेतु स्वीकृति प्रदान कर दी है। शासन का पत्र लोक निर्माण विभाग को भेजकर पुल पर जाली लगवाने हेतु करीब दो करोड़ सात लाख रुपये की स्वीकृति प्रदान की है। एमएलसी ने कहा कि मेरे गृहक्षेत्र में इस तरह की समस्या संज्ञान में आने के बाद से ही मैं पुल पर जाली लगाने के लिए प्रयासरत था। उसी समय शासन को पत्र लिखकर पुल पर सुरक्षा की दृष्टि से जाली लगाने हेतु पत्र भेजा था। अब स्वीकृति मिल गई है। विभागीय अधिकारियों से बात कर शीघ्र ही पुल पर जाली लगाने का कार्य शुरू कराया जाएगा।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< भांवरकोल : नेशनल हाईवे किनारे अंडा खा रहे किशोर व स्कॉर्पियो पर गिरा पेड़, गंभीर रूप से घायल, घंटों जाम रहा हाईवे
सैदपुर : भुजहुआं में चल रही राज्य स्तरीय हॉकी में शिवकाल भैरव स्पोर्ट्स एकेडमी ने वाराणसी को 4-2 से हराया, बराबरी पर रहा तीसरा मैच >>