गाजीपुर : खेल महाकुंभ में गाजीपुर की तीरंदाज खुशी ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले को किया खुश, खेलमंत्री व ओलंपियन ने किया सम्मानित


गाजीपुर। बीते 10 से 13 फरवरी तक महाकुंभनगर के सेक्टर 10 में खेल महाकुंभ का आयोजन किया गया। जिसमें गाजीपुर के तीरंदाजों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। इस दौरान विजेता तीरंदाज को सूबे के खेल मंत्री ने सम्मानित किया। जिले के फुल्ली निवासिनी द्रोणा एकेडमी की तीरंदाज खुशी श्रीवास्तव पुत्री वीरेंद्र श्रीवास्तव ने रिकर्व राउंड में इस खेल महाकुंभ में प्रथम स्थान प्राप्त करते हुए स्वर्ण पदक जीता। वहीं चंद्रप्रकाश, नमिता वर्मा व भावना सिंह द्वितीय स्थान पर रहे। जिसके बाद खेल मंत्री गिरीश चंद्र यादव व ओलंपियन पद्मश्री मैरीकॉम ने खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान खुशी को 51 हजार रूपए की नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि के बाद जिले में हर्ष का माहौल है।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज