गाजीपुर : उप्रमाशिसं के चेतनारायण गुट का सभी पदों पर निर्विरोध हुआ चुनाव, राजेश सिंह जिलाध्यक्ष व मुकेश बने जिला मंत्री





गाजीपुर/भीमापार। गाजीपुर के रौजा स्थित बैजनाथ इंटर कॉलेज में उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ चेतनारायण गुट की जिला कार्यकारिणी का चुनाव कराया गया। जहां सभी पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन किया गया। इस दौरान उचौरी के इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य राजेश सिंह को सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष चुना गया। वहीं मुकेश कुमार सिंह को जिला मंत्री, दिनेश सिंह यादव को कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री दीपक कुमार पांडेय व आय-व्यय निरीक्षक अरविंद प्रताप सिंह को चुना गया। वहीं जिला उपाध्यक्ष के पद पर 6 व संयुक्त मंत्री के पद पर 6 लोगों को निर्विरोध रूप से चुना गया। इस चुनाव के बाद अपनी कार्यकारिणी का विस्तार जिलाध्यक्ष व जिला मंत्री करेंगे। इसके बाद हुई बैठक में संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया गया। इस दौरान चुनाव अधिकारी के रूप में वाराणसी के वीरेंद्र प्रताप सिंह व चंदौली के त्रिभुवन नारायण सिंह रहे। इस मौके पर प्रदेश संरक्षक समिति सदस्य डॉ रामबदन सिंह, रामजन्म सिंह आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< करंडा : इंटर कॉलेज में सामाजिक संस्था ने कराई प्रतियोगी परीक्षाएं, मार्च में आएगा परिणाम
जखनियां : मुड़ियारी के हनुमान मंदिर का मनाया गया स्थापना दिवस, महंत ने हनुमान प्रतिमा का किया अनावरण >>