करंडा : इंटर कॉलेज में सामाजिक संस्था ने कराई प्रतियोगी परीक्षाएं, मार्च में आएगा परिणाम



करंडा। क्षेत्र के मैनपुर स्थित नवयुवक स्वामी विवेकानंद इंटर कॉलेज में फेमस पूर्वांचल विकास संस्था द्वारा प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें सामान्य ज्ञान, कला, मेहंदी व निबंध प्रतियोगिता कराई गई। इस दौरान प्रतियोगिता में कुल 80 बच्चों ने प्रतिभाग किया। प्रबंधक अभिषेक सिंह ने बताया कि कॉलेज में कराई गई परीक्षा का परिणाम आगामी मार्च के अंतिम सप्ताह में घोषित किया जाएगा। इसके बाद इसमें चयनित प्रतिभागियों को प्रबंधक के पिता स्व. शिवप्रकाश सिंह की पुण्यतिथि पर 5 अगस्त को सम्मानित किया जाएगा। संस्था की सराहना करते हुए प्रधानाचार्य करुणा सागर ने आभार जताया।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज