खानपुर : शताब्दी न्यूज का असर, कई दिनों से घर से गायब बालक 24 घंटों के अंदर परिजनों से मिला, जताया आभार



खानपुर। शताब्दी न्यूज की खबर के चलते 24 घंटों के अंदर एक और बालक अपने परिजनों को मिल गया है। उक्त बालक बीते कई दिनों से गायब था। क्षेत्र के गौरी निवासी विशाल कन्नौजिया पुत्र देवप्रसाद बीते 3 फरवरी से गायब था। जिसके बाद परिजनों ने उसकी काफी तलाश की। जब वो नहीं मिला तो आखिरकार परिजनों ने थाने में शिकायत की। इस बीच शनिवार को शताब्दी न्यूज ने खबर को प्रमुखता से प्रकाशित कर परिजनों का नंबर भी प्रकाशित किया। जिसके बाद उसे किसी ने देखा तो परिजनों को फोन कर उसकी सूचना दी। एक बार फिर से बेटे से मिलकर परिजनों की आंखें नम हो गईं और उन्होंने शताब्दी न्यूज का आभार भी जताया। उसने बताया कि वो महाकुंभ में चला गया था। वहां नहाने के दौरान उसका मोबाइल, पर्स आदि किसी ने उठा लिया था। जिसके बाद वो किसी तरह से आ रहा था।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज