गाजीपुर : 38वें राष्ट्रीय खेल के तीरंदाजी में यूपी को रजत पदक दिलाकर गाजीपुर के तीरंदाजों ने रोशन किया जिले का नाम





गाजीपुर। बीते दिनों उत्तराखंड के देहरादून सहित कई शहरों में आयोजित 38वें राष्ट्रीय खेल का उद्घाटन प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया गया। उक्त प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की तीरंदाजी टीम ने भी प्रतिभाग किया। जिसमें गाज़ीपुर जिले के दो तीरंदाज रोहित कुमार व अमन कुमार ने प्रतिभाग कर जिले का नाम रोशन किया। दोनों तीरंदाज रिकर्व स्पर्धा के खिलाड़ी हैं। उनमें से रोहित वर्तमान में आईटीबीपी में तैनात हैं और वो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बेहतर प्रदर्शन कर चुके हैं। वर्तमान में वो कोलकाता के भारतीय खेल प्राधिकरण में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वहीं अमन ने भी राष्ट्रीय स्तर पर कई मेडल जीतकर प्रदेश का नाम रोशन किया है। रोहित और अमन की जोड़ी के साथ नीरज और मृणाल भी टीम के सदस्य रहे और सभी खिलाड़ियों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए उत्तर प्रदेश की तीरंदाजी टीम को उक्त प्रतियोगिता में रजत पदक दिलाकर पूरे गाजीपुर समेत प्रदेश का नाम देश में रोशन किया। इस सफलता पर गाजीपुर तीरंदाजी संघ के अध्यक्ष डॉ. मुकेश सिंह, सतीश दुबे, प्रियंका त्यागी, साक्षी विद्वान, योगेंद्र सिंह राणा, नंदू दुबे आदि ने बधाई देते हुए शुभकामनाएं दी।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : पीड़ित ने डीएम को पत्र देकर लगाई गुहार, कहा - दबंग करना चाह रहे मेरे मकान पर अवैध कब्जा
नंदगंज में घर में घुसकर युवतियों संग छेड़खानी, विरोध करने पर मां व दो बेटियों को पीटकर किया लहूलुहान, 7 के खिलाफ नामजद मुकदमा >>