सिधौना : बिहारीगंज पहुंचे नेता प्रतिपक्ष, स्कूल में हुआ भव्य स्वागत, बच्चों को किया संबोधित
![](uploadedPhoto/29622.jpg)
![](uploadedBanner/250.jpg)
सिधौना। प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष लालबिहारी यादव का क्षेत्र के बिहारीगंज स्थित शक्ति वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में आगमन हुआ। जहां उनका समर्थकों ने माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने बच्चों से कहा कि उन्हें सामान्य ज्ञान से लेकर नैतिक शिक्षा तक का ज्ञान होना नितांत आवश्यक है। संस्कारों में पले बढ़े बच्चे अपनी मातृभूमि के लिए सकारात्मक रूप से अग्रसर होंगे। कहा कि आज मनुष्य आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर तो हो रहा है लेकिन संवेदनाओं के स्तर पर खोखला होता जा रहा है। यदि शिक्षक, सिलेबस, किताबों व परीक्षाओं के द्वारा विद्यार्थियों में संवेदनाओं का उचित विकास न हो तो समस्याएं विकराल होती चली जाती हैं। समाज में अपराधों के बढ़ते स्तर, संवेदना विहीन नजरिया और सोशल मीडिया पर पढ़े लिखे लोगों द्वारा असंसदीय भाषा के प्रयोग से साबित होता है कि शिक्षा की दिशा को नैतिक मूल्यों की ओर मोड़ना अतिआवश्यक है। सपा के विस अध्यक्ष कमलेश यादव ने जिले में पार्टी की गतिविधियों पर बताया। इस मौके पर चेयरमैन लल्लन यादव, प्रधानाचार्य आशुतोष सिंह, मनोज यादव, सुनील कुमार, सुमन देवी आदि रहे।