सैदपुर : लाल किले से लगायत पूरे भारत में शान से लहराया राष्ट्रध्वज लेकिन सैदपुर के बैंक ऑफ बड़ौदा पर नहीं लहरा सका तिरंगा





सैदपुर। भारत के 76वें गणतंत्र दिवस की खुशी में लालकिले से लगायत देशभर में जहां राष्ट्रध्वज शान से लहराया गया, वहीं सैदपुर में बैंक ऑफ बड़ौदा में इस बड़े मौके पर भी तिरंगा नहीं फहराया गया। जिसके चलते नगर में चर्चा का विषय बना रहा। बैंक के इस रवैये से लोग नाराज भी दिख रहे थे। जबकि सभी सरकारी व अर्धसरकारी कार्यालयों व भवनों पर राष्ट्रध्वज फहराने का जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने पत्र जारी कर आदेश दिया था। गणतंत्र दिवस पर सैदपुर के सभी सरकारी कार्यालयों सहित बैंकों आदि पर तिरंगा फहराया गया। यहां तक कि पूर्व में कई बार स्वतंत्रता दिवस व गणतंत्र दिवस पर तिरंगा न फहराने वाले बैंक परिसर पर भी इस बार तिरंगा फहराया गया था। बीते वर्षों में राष्ट्रीय पर्व पर भी तिरंगा न फहराने की खबर को पब्लिक ऐप ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था। जिसके बाद इस वर्ष इन सभी बैंकों पर तिरंगा फहराया गया लेकिन बैंक ऑफ बड़ौदा पर इस बार कोई भी तिरंगा फहराने नहीं आया। असल में आज के दिन बैंकों में छुट्टी होने से सिर्फ तिरंगा फहराने के लिए कर्मचारी नहीं आना चाहते, जिसके कारण राष्ट्रीय पर्व पर भी बैंक ऑफ बड़ौदा पर राष्ट्रध्वज नहीं फहराया गया था।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< करंडा : एकतरफा प्रेम में पागल आशिक ने युवती को दी चिट्ठी, लेने से इंकार करने पर फावड़े के बेंट से पीटकर किया घायल
सैदपुर : गणतंत्र दिवस पर तहसील सभागार में जॉइंट मजिस्ट्रेट ने नन्हें बच्चों को किया सम्मानित, तिरंगे के रंग में नहाया तहसील परिसर >>