सादात : कंपोजिट स्कूल के बच्चों में इंटर कॉलेज के प्रवक्ता ने किया पाठ्य सामग्री का वितरण





सादात। क्षेत्र के मंजुई मरदापुर स्थित कंपोजिट विद्यालय के बच्चों में मंगलवार को निःशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान गायत्री प्रज्ञा मंडल के संयोजक व बापू इंटर कॉलेज के प्रवक्ता विजय यादव ने बच्चों में निःशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन से किया। इसके बाद बच्चियों ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। इसके पश्चात विद्यालय के उन बच्चों को, जिनके माता-पिता इस इस दुनिया में नहीं हैं, साथ ही दिव्यांग और अन्य बच्चों में उन्होंने वितरण किया। कहा कि हम शिक्षित होकर एक स्वस्थ और समर्थ एवं सक्षम नागरिक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा कर सकते हैं। इसके लिए शिक्षा अमूल्य हथियार है, जिससे दुनिया को बदला जा सकता है। इस मौके पर वंदना सोनकर, संजय प्रताप बरनवाल, आशीष शर्मा, मुलायम सिंह यादव, अनिल भारद्वाज, अनिल यादव, कामना चतुर्वेदी, प्रियंका, उर्मिला देवी, महेंद्र कुमार, डॉ. अभिषेक यादव, अफगन अंसारी, सावित्री यादव, डॉ. सीमा देवी, महेंद्र सिंह यादव, पूनम चौरसिया, रोशन यादव आदि रहे। संचालन प्रधानाध्यापक रामअवध सिंह यादव ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नंदगंज : पूर्व सैनिक ने मारपीट कर आरोप लगाकर दी तहरीर
सादात : यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए सम्मानित >>