बहरियाबाद : निरंकारी बाबा की याद में मनाया गया समर्पण दिवस, वक्ताओं ने बाबा को बताया मसीहा





बहरियाबाद। निरंकारी बाबा हरदेव सिंह महाराज की स्मृति में संत निरंकारी सत्संग भवन पर समर्पण दिवस का आयोजन किया गया। वाराणसी से आए संत डा. पुष्पेन्द्र अस्थाना ने निरंकारी बाबा को मसीहा बताते हुए कहा कि वास्तव में वे सतगुरु के रूप में एक साक्षात ब्रह्म के अवतार थे। उनका सम्पूर्ण जीवन मानवता के लिए समर्पित रहा। वे समर्पण की साक्षात प्रतिमूर्ति थे। उनकी याद में आज पूरे संसार में निरंकारी मिशन समर्पण दिवस मना रहा है। कहा कि सतगुरु ही विधि, विधान एवं विधाता होता है। समर्पण के लिए गुरु एक जीवंत विधि है। जिसके मार्गदर्शन में समर्पण सहज रूप से जीवन में प्रकट हो जाता है। समर्पण ही अध्यात्म का सर्वोच्च बिंदु है। जिसकी परिणति अंततः परम आनंद के रूप में होती है। जो जीवन का परम लक्ष्य है। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सम्पूर्ण अवतार वाणी व हरदेव वाणी से हुआ। इसके बाद सभी वक्ताओं ने गीतों एवं विचारों के माध्यम से उन्हें याद किया। इस मौके पर जयराम सिंह, श्याम प्यारी सिंह, डा. केके सिंह, शिवप्रसाद सिंह, रोहित अस्थाना, प्रेम सहाय, निर्मला प्रजापति, कुसुम सिंह, छाया सिंह, कालिका प्रसाद, दयाशंकर, कल्पनाथ, दुर्गा प्रसाद यादव, संजीव बरनवाल, अनीता, बिंदु, ममता आदि रहे। संचालन ब्रांच प्रमुख अमित सहाय ने किया। आभार व्यवस्थापक दयाशंकर ने ज्ञापित किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< सादात : यूपी बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चे हुए सम्मानित
कासिमाबाद : जरा सी लापरवाही ने ले ली मिठाई विक्रेता की जान, दुकान के एसी काउंटर में उतर रहे करंट को नजरअंदाज करना बना मौत का कारण >>