गाजीपुर : भाजपाईयों ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती, दी श्रद्धांजलि


गाजीपुर। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरूवार को राष्ट्र गौरव नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 129वीं जयंती धूमधाम से मनाई। इस दौरान टैक्सी स्टैंड विशेश्वरगंज स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उनके सम्मान में नारे लगाए और जयंती को पराक्रम दिवस के रुप में मनाया। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम में नेताजी में देश प्रेम की अगाध भावना, उनका शौर्य, साहस और सामर्थ्य से भरे पराक्रम की दृढ़ निश्चयी सैन्य शक्ति ने भारत को स्वतंत्र कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। नेता जी सुभाष चन्द्र बोस जन-जन के हृदय में आज भी श्रद्धा व सम्मान से स्थापित हैं। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने नेताजी की पूज्य स्मृतियों को याद करते हुए कहा कि महान देशभक्त, स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चन्द्र बोस का जीवन संघर्षों की कहानी है, जिन्होंने देश की स्वतंत्रता के संकल्प को अंतिम दम तक पूर्ण किया। उनका जीवन प्रेरणा स्त्रोत है। इस मौके पर विनोद अग्रवाल, शशिकांत शर्मा, रासबिहारी राय, संतोष जायसवाल, अर्जुन सेठ, प्रीति गुप्ता, अभिनव सिंह, सोमेश मोहन राय, शनि चौरसिया, अनिल वर्मा, सुधीर केशरी, नीरज कुमार मानु, हेमंत त्रिपाठी, रुपेश सिंह, सुजीत राय, सुनील चौहान, सूर्यप्रकाश यादव, वीरेन्द्र चौहान, केशव श्रीवास्तव आदि रहे।