बहरियाबाद : पखनपुरा की सायमा अजीम ने रोशन किया गाजीपुर का किया नाम, ताइवान विवि से हासिल की डॉक्टरेट की डिग्री





बहरियाबाद। जिले की बेटी ने ताइवान के विश्वविद्यालय से पीएचडीए की पढ़ाई पूरी करके डॉक्टरेट की डिग्री हासिल कर जिले का नाम रोशन किया है। पखनपुरा निवासिनी सायमा अज़ीम को ताइवान के विश्वविद्यालय से पीएचडी की डिग्री मिली है। लैब से स्नातक करने वाली वो पहली अंतर्राष्ट्रीय, पहली भारतीय मुस्लिम महिला व न्यूरोसाइंस से स्नातक करने वाली पहली भारतीय मुस्लिम महिला है। पखनपुरा निवासी प्रो. डॉ. एमएन हक की बेटी सायमा ने अपनी उपलब्धि का श्रेय पिता व मां तबस्सुम नसीम को दिया है। पिता ने गौरवान्वित होते हुए कहा कि उनकी बेटी ने जिले के साथ ही पूरे प्रदेश और देश का मान बढ़ाया है। हमें बेटी पर गर्व है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शादियों का बवाल बनता जा रहा डीजे, नंदगंज बाजार में नशे में धुत बरातियों व घरातियों के बीच जमकर हुई मारपीट, फिर सादगी से हुई शादी
गाजीपुर : भाजपाईयों ने पराक्रम दिवस के रूप में मनाई नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती, दी श्रद्धांजलि >>