भीमापार : एक्सपोजर विजिट के लिए मऊ के लिए रवाना हुए क्विज प्रतियोगिता में चयनित हुए बच्चे





भीमापार। एक्सपोजर विजिट कार्यक्रम के तहत सादात ब्लॉक क्षेत्र के बच्चे मऊ जिले में स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान परिसर सूक्ष्म जीव ब्यूरो और भारतीय कृषि बीज अनुसंधान संस्थान के लिए रवाना हुए। ब्लॉक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालयों में पढ़ रहे करीब 150 बच्चों के बीच बीते दिनों क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। जिसमें प्रतिभाग करने वाले बच्चों को पुरस्कृत भी किया गया था। वहीं उसमें चयनित करीब 70 बच्चों को शैक्षणिक भ्रमण के लिए गुरूवार को मऊ के लिए रवाना किया गया। वरिष्ठ शिक्षक सुभाष चन्द्र यादव ने बस को हरी झंडी दिखाई। इधर एक्सपोजर विजिट के चयनित बच्चों को जाने के पूर्व टी-शर्ट, टोपी, बैग, कॉपी, पेन आदि प्रदान किया गया। खंड शिक्षा अधिकारी मनीष कुमार पांडेय ने कहा कि विभाग द्वारा परिषदीय बच्चों के कक्षा 6, 7 व 8 के बच्चों के लिए ये एक्सपोजर विजिट को शुरू किया गया है। इससे बच्चे नई चीजों से रूबरू होंगे और उन्हें नई चीजें सीखने को मिलेंगी। इस दौरान बच्चों के साथ सन्तोष सिंह, सन्तोष यादव, शीतला यादव, सावित्री, सीमा, राजेश राम आदि शिक्षक भी रवाना हुए।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : 5 से 8 जनवरी तक गायत्री परिवार कराएगा 51 कुंडीय शक्ति संवर्धन गायत्री महायज्ञ, 22 दिसम्बर को रखी जाएगी पहली ईंट
गाजीपुर : अमित शाह का पुतला फूंकने जा रहे सपाईयों से पुलिस ने छीना पुतला, धक्कामुक्की के बाद जमकर की नारेबाजी >>