करंडा : लंबे समय से फरार चल रहा वारंटी गिरफ्तार





करंडा। स्थानीय पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी के खिलाफ न्यायालय द्वारा गैर जमानती वारंट जारी करने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया है। न्यायालय में चल रहे 2010 में दर्ज फौजदारी के एक मुकदमे का आरोपी कैलाश यादव पुत्र सीता यादव निवासी इटहरा करंडा लंबे समय से फरार चल रहा था। जिसके बाद न्यायालय द्वारा उसके खिलाफ वारंट जारी किया गया। वारंट जारी होने के बाद खिजिरपुर चौकी इंचार्ज बृजेश्वर यादव ने उसे गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायालय में पेश किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< जखनियां : समाधान दिवस में आए 10 मामले, एक भी मामले नहीं हुए निस्तारित
सैदपुर : सीडीओ ने हैचरी का किया औचक निरीक्षण, जायजा लेकर जल जीवन मिशन के पानी टंकी का किया निरीक्षण >>