सैदपुर : छिटपुट घटनाओं के बीच सैदपुर नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में शुरू हुई रंगों व कीचड़ की होली, रमजान का दिखा असर





सैदपुर। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों में शुक्रवार को रंग-पर्व होली आपसी प्रेम एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया। जिसमे कपड़ाफाड़ होली भी शामिल रही। सुबह 6 बजे से ही नगर में शुरू हुई रंगों वाली होली दोपहर 2 बजे तक चली। इसके बाद शाम को लोगों ने नए कपड़े पहनकर एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की बधाईयां दीं और स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद लिया। सुबह में लोगों ने एक-दूसरे को रंगों से सराबोर कर दिया। एक दूसरे को रंगों से सराबोर कर लोगों ने पारंपरिक तरीके से होली का आनंद लिया। दिन में टोलियों में युवा, महिलाएं, बुजुर्ग एवं बच्चे घूम-घूम कर लोगों को रंग लगाते दिखे। कई जगहों पर जमकर कपड़ाफाड़ होली भी हुई। कई जगह लोग कीचड़ से होली खेल रहे थे। छिटपुट मारपीट की घटनाओं को छोड़कर पूरे क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनी रही। क्षेत्र में सुबह से ही रंग खेलने का सिलसिला चालू हो गया। लोगों ने टोलियों में निकल कर मोहल्ले-मोहल्ले जाकर एक दूसरे को रंग लगाया। कुछ लोग अबीर लगाकर ही गले मिल कर पर्व की बधाई दे रहे थे। महिलाओं ने लोगों के घरों में जाकर अबीर लगाकर होली की शुभकामनाएं दी। बच्चों ने सुबह से ही हुड़दंग मचाना शुरू कर दिया। पिचकारी व गुब्बारों में रंग भर कर गुजरने वालों को भिगोते रहे। इस बार अनोखा ये रहा कि अधिकांश संख्या में लोग अबीर गुलाल से होली खेलते दिख रहे थे। होली पर ही रमजान के जुमे की नमाज होने की वजह से पुलिस अलर्ट थी। चौकी इंचार्ज मनोज पांडेय व पुलिसकर्मी लगातार गश्त करते रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< कासिमाबाद : अटवा मोड़ पर तेज रफ्तार बाइकों की सीधी भिड़ंत, बोर्ड परीक्षार्थी की मौत, एक की हालत गंभीर
जंगीपुर : 2 साल से ससुराल में रह रही विवाहिता के पति ने की दूसरी शादी, 4 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा >>