जंगीपुर : 2 साल से ससुराल में रह रही विवाहिता के पति ने की दूसरी शादी, 4 के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा



जंगीपुर। क्षेत्र निवासिनी एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुरालियों पर दहेज के लिए घर से निकालने और चोरी छिपे दूसरी शादी करने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता ने तहरीर देकर बताया कि 2021 में उसकी दूसरे जिले के व्यक्ति के साथ हुई थी। जिसमें पिता ने दहेज के रूप में 3 लाख की नकदी व आभूषण आदि दिया था। आरोप लगाया कि इसके बावजूद ससुराली दहेज के 5 लाख रूपए और मांग रहे थे और न देने पर उसके साथ मारपीट करते हुए प्रताड़ित करने लगे। पिता द्वारा समझाने पर भी नहीं माने। 2023 में फिर से दहेज की मांग कर पति, ससुर, सास व चचिया ससुर ने उसे पीटा और उसे घर से निकाल लिया। इसके बाद घर के लोगों ने फिर समझाया लेकिन वो नहीं माने। जिसके बाद विवाहिता यहीं मायके में रहने लगी। इस बीच पता चला कि उसके पति ने दूसरी शादी कर ली है। जिसके बाद विवाहिता ने पति समेत 4 के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।