सैदपुर : ढोल मजीरों पर होली गीतों के बीच सैदपुर में धूमधाम से जली 15 फीट की होलिका, दिया गया था आकर्षक रूप





सैदपुर। होलिका का पर्व नगर सहित पूरे क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान नगर में कुल 7 व आस पास के क्षेत्रों में दर्जनों स्थानों पर होलिका का दहन किया गया। जिसमें लोग अपने-अपने घरों से लाए गए सामानों की आहूति दे रहे थे। सबसे बेहतरीन होलिका नार्मल स्कूल के सामने बनाई गई थी। करीब 15 फीट ऊंची होलिका बनाने के साथ ही उसके चारो तरफ आकर्षक ढंग से चहारदीवारी बनाई गई थी। लोग होलिका दहन के दौरान उत्साह से होली के गीतों को गा रहे थे। सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात रही। होलिका की रात साढ़े 11 बजे विधि विधान से शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के के पूर्व भारी मात्रा में लकड़ियां गिरवाई गईं थी। कई स्थानों पर गोबर के उपलों से होलिका सजाकर उस पर होलिका की प्रतिमा बिठाई गई थी। रात में शुभ मुहूर्त में होलिका दहन किया गया। होलिका दहन के दौरान लोगों ने जमकर अबीर व गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाईयां दीं। सैदपुर में सबसे भव्य होलिका दहन बीआरसी के बाहर हुआ। होलिका दहन के दौरान विशाल होलिका सजाई गई थी। जिसकी लपटें आसमान छू रहीं थीं। आसपास सजावट की गई थी। लोगों ने अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाईयां दीं।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< शादियाबाद : हर घर जल की जगह ‘हर घर कीड़ा’ भेज रही जल निगम के पानी की टंकी, सरकार की महत्वाकांक्षी योजना को पलीता
देवकली : 5 दिनों से गायब बाइक का नहीं लगा सुराग >>