जखनियां : ओमप्रकाश राय के भाजपा जिलाध्यक्ष बनने पर हर्ष का माहौल, मिठाईयां खिलाकर बांटी खुशी





जखनियां। भाजपा यूपी ने सूबे के 70 जिलों में अध्यक्ष घोषित कर दिया। इसी क्रम में गाजीपुर में पार्टी ने जिला महामंत्री रहे ओमप्रकाश राय को जिलाध्यक्ष घोषित किया है। इसके बाद भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष प्रमोद वर्मा के नेतृत्व में व्यापार प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक ऐसा दल है, जहां कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को महत्व दिया जाता है। कहा कि इस पार्टी में बूथ अध्यक्ष भी राष्ट्रीय अध्यक्ष बन सकता है और चाय बेचने वाला प्रधानमंत्री बन सकता है। कहा कि ऐसे अनेकों उदाहरण भाजपा में देखने को मिलते हैं। श्री वर्मा ने कहा कि ओमप्रकाश राय पार्टी के होनहार कार्यकर्ता व शिक्षाविद् हैं। पार्टी की कई अहम जिम्मेदारियां का उन्होंने निर्वहन किया है, वो अपनी योग्यता के कारण दो-दो बार जिला महामंत्री रहे। जिसके बाद अब संगठन ने उन्हें जिलाध्यक्ष का कार्यभार सौपा है। कहा कि इनके नेतृत्व में गाजीपुर में संगठन और भी मजबूत होगा और आने वाले समय में गाजीपुर की सातों विधानसभा सीटों को भाजपा जीतेगी। इस मौके पर व्यापार संघ के प्रदेश मंत्री अशोक गुप्ता, विजय गुप्ता, प्रशांत सिंह, पप्पू सिंह, शैलेंद्र प्रजापति, रामप्रताप चौहान, अरुण सिंह, मुकेश यादव, रविकांत भारद्वाज, गोपाल मद्धेशिया, सुनील यादव, प्रदीप मद्धेशिया, संजीव त्रिपाठी, जयप्रकाश गुप्ता, राजेश जायसवाल, शिवशंकर आदि रहे।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< गाजीपुर : कयासों व अफवाहों का लंबा दौर खत्म, भाजपा ने दिया गाजीपुर को नया सरदार
करंडा ब्लॉक में सफाई कर्मचारी संघ के ब्लॉक इकाई पदों पर हुआ चुनाव, 43 वोट से जीतकर ब्लॉक अध्यक्ष बने रामप्रवेश >>