सैदपुर : चेहल्लुम पर मुस्लिम समुदाय ने मातम करते हुए निकाले ताजिए, हजरत इमाम हुसैन को किया याद



सैदपुर। नगर में मुस्लिम समुदाय द्वारा चेहल्लुम का आयोजन किया गया। इस दौरान मुस्लिम समुदाय ने मुहर्रम के 40 दिन बाद मनाए जाने वाले चेहल्लुम पर हजरत इमाम हुसैन को याद करते हुए पूरे बाजार का भ्रमण करते हुए ताजिए को कर्बला में दफन किया। रौजा द्वार से शुरू होकर चेहल्लुम का जुलूस हजरत इमाम हुसैन की याद में मातम करते हुए रवाना हुआ। जुलूस में सबसे आगे दुलदुल घोड़ा चल रहा था और उसे पीछे ताजिए लेकर समुदाय के लोग मातम करते हुए चल रहे थे। इस दौरान पूरे नगर का भ्रमण करते हुए जुलूस कर्बला पहुंचा और ताजियों को दफन किया। जुलूस की सुरक्षा के दौरान चौकी इंचार्ज मनोज पांडेय सहित कई पुलिसकर्मी चल रहे थे।
अन्य समाचार
फेसबुक पेज