भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला पदाधिकारियों की हुई पहली परिचयात्मक बैठक





गाजीपुर। भाजपा अनुसूचित जनजाति के नव नियुक्त जिलाध्यक्ष पंचदेव गोड़ ने जिला पदाधिकारियों की पहली परिचयात्मक बैठक जिला कार्यालय पर ली। इस दौरान जिला प्रभारी राकेश त्रिवेदी ने कहा कि भाजपा ने अनुसूचित जनजाति समाज को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने तथा स्थापित करने का हमेशा से प्रयास किया है। कहा कि भाजपा और उसकी सरकार ने आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक उत्थान का मार्ग प्रशस्त करते हुए हक और अधिकार को दिलाने का काम किया है। जिलाध्यक्ष सुनील सिंह ने कहा समाज के सबसे पिछड़े व कमजोर वर्गों के कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बहुत बड़ा काम हुआ है। जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय ने कहा कि भारतीय सभ्यता, संस्कृति को प्रमुख और संस्कार पूर्ण बनाने में अनुसूचित जनजाति की भूमिका महत्वपूर्ण है। अनुसूचित जनजाति मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष विनोद खरवार ने कहा कि भाजपा ने हमारे समाज को जो सम्मान और स्थान दिया है उसके लिए पूरा समाज कृतज्ञ है। इस मौके पर शैलेश राम, संतोष कश्यप, रामराज बनवासी, साधना राय, रामधीरज शास्त्री, पुनवासी राम, ओमप्रकाश राम, अच्छेलाल गुप्ता, दयाशंकर पांडेय, कादिर राईनी, अनूप खरवार, शशिकांत शर्मा आदि रहे। संचालन अमरेंद्र खरवार ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नन्हें बच्चों ने जन्मदिन पर अपने मॉडल टीचर को दिया ऐसा गिफ्ट कि भर आई सभी की आंखें
देवकली : 6 न्याय पंचायतों की हुई समीक्षा बैठक, शिक्षण से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर हुई चर्चा >>