बहरियाबाद: निरंकारी बाबा को याद करते हुए मनाया गया मानव एकता दिवस, योगदानों को किया गया याद





बहरियाबाद। स्थानीय संत निरंकारी सत्संग भवन पर बुधवार को निरंकारी बाबा गुरूबचन सिंह महाराज के बलिदान दिवस को मानव एकता दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान आयोजित विशाल सत्संग को सम्बोधित करते हुए संत जयराम सिंह ने कहा कि निरंकारी बाबा गुरूबचन सिंह महाराज एक मसीहा थे। उन्होंने अपने जीवन का एक-एक लम्हा व जिस्म का एक-एक कतरा मानवता के लिए समर्पित कर दिया। आज उन्हीं के बलिदान के बदौलत ही पूरी दुनिया मे निरंकारी मिशन की शाखाएं हैं। जहां से लोग प्रेरित हो मानवीय मूल्यों की स्थापना के लिए योगदान दे रहे हैं। इसके पूर्व कार्यक्रम का शुभारंभ सम्पूर्ण हरदेव वाणी के काव्य पाठ से हुआ। शाखा प्रमुख अमित सहाय ने उनके जीवन पर विस्तार से प्रकाश डाला और कहा कि 24 अप्रैल 1980 को कट्टरपंथी विचारधारा के लोगों ने निरंकारी बाबा की गोली मारकर हत्या कर दी थी। वह वास्तव में एक युगप्रवर्तक थे। इस मौके पर डॉ. केके सिंह, लौजारी राम, फूलचंद, शिवकुमार, कालिका प्रसाद, अनीता, निर्मला, रामलगन, अर्पित कुमार आदि रहे। संचालन घूरन प्रसाद ने किया।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< नींद में सो रहे पति को पत्नी ने कुल्हाड़ी से काटा, अपने एक बेटे को लेकर हुई फरार, करीब 20 साल पहले हुई थी शादी
शादी का मंडप छोड़कर फरार हुई दुल्हन, गुंडई दिखाते हुए दुल्हन के वकील पिता ने सिपाही दूल्हा व बारातियों को बनाया बंधक, पूरी रात 21 बारातियों को किया कैद >>