रामपुर बन्तरा में हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो लैब संचालक को रौंदकर फरार, मौत के बाद मचा कोहराम





नंदगंज। थानाक्षेत्र के रामपुर बंतरा में हाईवे पर तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक सवार लैब संचालक को रौंद दिया। जिसमें वो लहूलुहान हो गया। उसे उपचार के लिए ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। क्षेत्र के नैसारा निवासी 30 वर्षीय आशुतोष पांडेय उर्फ प्रमोद पुत्र नंदलाल पांडेय नंदगंज बाजार में पैथोलॉजी सेंटर चलाता है। शनिवार को सुबह 11 बजे वो बाइक से किसी मरीज के खून का नमूना लेने के लिए वो गेस्ट हाउस की तरफ गया था। वहां से लौटते समय पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने उसे रौंद दिया। टक्कर से उसके हेलमेट का स्ट्रिप खुल गया और वो सिर के बल ही सड़क पर गिर पड़ा। जिसमें वो लहूलुहान हो गया। उसे फौरन जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया। वहीं बोलेरो उसे रौंदते हुए भाग निकली। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पिता नंदलाल पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात बोलेरो चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। मृतक की पत्नी खुशबू, बहन आराधना तथा परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वो 3 पुत्रियां परी, पल्लवी व महज 2 साल की तनु को छोड़ गया है।



अन्य समाचार
फेसबुक पेज
<< तो क्या पिता मुख्तार अंसारी के जनाजे में भी शामिल नहीं हो पांएगे जेल में बंद विधायक अब्बास अंसारी? ली सुप्रीम कोर्ट की शरण
शादियाबाद : नाबालिग संग दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार >>